औरंगाबाद के मदनपुर में पीएम श्री अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक

Aurangabad News : मदनपुर के पीएम श्री अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा बाजार.

विज्ञापन

Aurangabad News : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदनपुर की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने किया. विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा थाना मोड़ होते हुए पूरे मदनपुर बाजार का भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर पहुंची.

भारत माता के जयकारों से गूंजा मदनपुर बाजार

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अन्य देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे. विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया. यात्रा के पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह और जोश देखने को मिला.

Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद

राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

प्रभारी प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया.

शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में सलोनी प्रिया, अलका कुमारी, नूतन गुप्ता, रविचंद्र भूषण, प्रतीक कुमार, नीलम कुमारी, विकास कुमार, आनंद सिंह और कौशल कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने का संदेश दिया.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते


विज्ञापन
विनय सिंह

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन