नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में पंचनामा लिखती पुलिस

Nawada News : नवादा के पकरीबरावां में छत के पास गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय रंजय यादव की मौत हो गई. परिवार में मचा कोहराम.

विज्ञापन

Nawada News : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गयी. मकान के समीप छत के पास से गुजर रहे 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से रंजय यादव बुरी तरह झुलस गये. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

छत के पास से गुजर रहे तार की चपेट में आया युवक

मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय वासुदेव यादव के पुत्र रंजय यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रंजय यादव के घर के ठीक सामने छत के समीप से विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहा था. इसी दौरान वह तार के संपर्क में आ गये. करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही बुरी तरह झुलसकर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों और परिजनों ने तत्काल रंजय यादव को उठाकर सीएचसी पकरीबरावां पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी के निर्देश पर एसआई विकास कुमार सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

रंजय यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गये हैं. पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी और मां अस्पताल पहुंचीं. शव देखते ही दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उनके करुण चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं और लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आये.

Also Read : पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों के मेडिकल असेसमेंट कैंप की तिथियां बदलीं, अब 22, 24 और 25 अगस्त को होगा आयोजन



विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन