पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों के मेडिकल असेसमेंट कैंप की तिथियां बदलीं, अब 22, 24 और 25 अगस्त को होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री उच्च विद्यालय चौखंडी पथ

Sasaram News : पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों के मेडिकल असेसमेंट कैंप की तारीखें बदल दी गई हैं. अब सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज में 22, 24 और 25 अगस्त को शिविर लगेंगे.

विज्ञापन

Sasaram News : पीएम श्री विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के मेडिकल असेसमेंट कैंप की तिथियों में बदलाव किया गया है. असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज अनुमंडल में क्रमश: 22, 24 और 25 अगस्त को मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा. पहले इन शिविरों के लिए 10, 11 और 12 अगस्त की तिथि निर्धारित थी.

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होने से बदली तिथि

जारी पत्र के अनुसार, पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के प्रमाणीकरण के लिए अनुमंडल स्तर पर मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया जाना था. निर्धारित तिथियों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाने के कारण शिविरों की तिथि में संशोधन किया गया है. दिव्यांग छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत मेडिकल असेसमेंट को ध्यान में रखते हुए संशोधित तिथियां निर्धारित की गयी हैं.

सासाराम में 22 अगस्त को होगा मेडिकल असेसमेंट

संशोधित कार्यक्रम के तहत सासाराम अनुमंडल के प्रखंडों में चिन्हित सभी पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं का मेडिकल असेसमेंट 22 अगस्त को पीएम श्री उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ, सासाराम में होगा. संबंधित विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन की होगी.

डेहरी में 24 और बिक्रमगंज में 25 अगस्त को शिविर

डेहरी अनुमंडल के चिन्हित पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों का मेडिकल असेसमेंट 24 अगस्त को पीएम श्री एसके जैन उच्च विद्यालय, दरिहट, डेहरी में होगा. वहीं बिक्रमगंज अनुमंडल के विद्यालयों के छात्रों का मेडिकल असेसमेंट 25 अगस्त को पीएम श्री उच्च विद्यालय, तेंदुनी, बिक्रमगंज में आयोजित किया जाएगा. संशोधित कार्यक्रम में संबंधित अनुमंडल के प्रखंडों में स्थित सभी चिन्हित पीएम श्री विद्यालयों को शामिल किया गया है.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

दिव्यांग बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, बीईओ, बीआरसी और संसाधन शिक्षकों को संशोधित तिथियों की जानकारी देने तथा दिव्यांग बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है. शिविर स्थल पर बच्चों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था करने के साथ यूडीआईडी प्रोफाइल तथा पूर्व के चिकित्सीय दस्तावेज उपलब्ध रखने को भी कहा गया है.

जांच के बाद पूरी होगी दिव्यांगता प्रमाणन की प्रक्रिया

मेडिकल असेसमेंट के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जांच कर दिव्यांगता संबंधी प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मूल्यांकन के दौरान यूडीआईडी से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया और पूर्व के चिकित्सीय दस्तावेजों का भी उपयोग किया जाएगा. कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चिकित्सा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेश अलग से जारी किया जाएगा.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन