उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शांति प्रसाद जैन कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करते कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी

Sasaram News : बिहार में प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में सासाराम के कॉलेज शिक्षकों और कर्मचारियों का सातवें दिन भी काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा.

विज्ञापन

Sasaram News : प्रस्तावित बिहार सरकार उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा. शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में फुटाब/फुस्टाब के आह्वान पर कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया.

कॉलेज परिसर में दो घंटे तक दिया धरना

विरोध प्रदर्शन के दौरान दोपहर एक बजे से दो बजे तक कॉलेज परिसर में धरना दिया गया. इस दौरान शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में नारेबाजी की. मोर्चा की ओर से बताया गया कि आंदोलन में कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए और प्रस्तावित अधिनियम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम को लेकर शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में असंतोष है. इसी के विरोध में लगातार आंदोलन किया जा रहा है.

बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी रहे मौजूद

प्रदर्शन में डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. स्वदेश कुमार, डॉ. अतिबला सिंह, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. श्याम राज यादव, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, नीरज कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. हरिओम नागर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शोभा कुमारी (पटना), डॉ. शोभा कुमारी (आरा), डॉ. उज्ज्वल कांति घोषाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. श्वेता, डॉ. मंजु कुमारी, ज्ञान बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, वसी अहमद, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रत्नेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, श्रीविष्णु सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन