चेनारी में प्रखंड कार्यालय के पास युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में सासाराम रेफर

Updated:
विज्ञापन

घायल की तस्वीर

Sasaram News : चेनारी प्रखंड कार्यालय के समीप एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Sasaram News : प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की देर शाम करीब 7:30 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. अपराधी एक युवक को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के करमचट (सबार) थाना क्षेत्र के कुडाढी गांव निवासी ददन बिंद के पुत्र गोरख कुमार के रूप में हुई है.

सीने में लगी गोली, सड़क पर घायल मिला युवक

बताया जाता है कि बुधवार की शाम प्रखंड कार्यालय के समीप आसपास के लोग मौजूद थे. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. वहां गोरख कुमार सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला. उसके सीने में गोली लगी थी और वह गंभीर हालत में था. ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. सीएचसी के चिकित्सक डॉ. इमरान ने बताया कि युवक के सीने में एक गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया. परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सासाराम ले जाया गया.

Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी

घटना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. गोली चलने की सूचना मिलते ही चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस वारदात के कारणों और गोली चलाने वाले अपराधी की पहचान करने में जुटी है.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

घटना के बाद प्रखंड कार्यालय के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के वास्तविक कारण और गोली चलाने वाले अपराधी की पहचान होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

घायल के बयान के बाद स्पष्ट होगा मामला : एसपी

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल युवक के बयान के बाद स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे क्या कारण है. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. इमरान ने बताया कि युवक के सीने में एक गोली लगी है.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन