सासाराम के बम्हौर ब्रिज के पास सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
घायलों को सदर अस्पताल ले जाती एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम
Sasaram News : शिवसागर के बम्हौर ब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक चार वर्षीय बच्चे और 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Sasaram News : थाना क्षेत्र के बम्हौर ब्रिज के पास बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्चे और 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. हादसे में गंभीर रूप से घायल बम्हौर गांव निवासी किशोर प्रीतम कुमार ने वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया.
बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक हुई अनियंत्रित
जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के सकाश गांव निवासी रोहित मेहरा अपने परिवार के साथ कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के पिया गांव से घर लौट रहे थे. इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर ब्रिज के पास बम्हौर गांव निवासी पिंटू महतो का 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार पढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था. उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर प्रीतम कुमार से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार समेत सभी लोग घायल हो गये.
हादसे में चार वर्षीय कार्तिक की मौके पर मौत
दुर्घटना में रोहित मेहरा (45), कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के पिया गांव निवासी भुआर मेहरा (30), बम्हौर गांव निवासी प्रीतम कुमार (16) और रोहित मेहरा की पत्नी मीरा देवी (35) घायल हुई थीं. इनमें रोहित मेहरा, भुआर मेहरा और प्रीतम कुमार को गंभीर चोटें आयी थीं, जबकि मीरा देवी को मामूली चोट लगी थी. वहीं, हादसे में रोहित मेहरा के चार वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.
Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी
वाराणसी में इलाज के दौरान प्रीतम ने तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रीतम कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस कर्मियों, शिवसागर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया था. बाद में प्रीतम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर किया गया था.
दो मौतों से दोनों परिवारों में मचा कोहराम
हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक कार्तिक कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, प्रीतम कुमार की मौत की खबर से बम्हौर गांव में भी मातम पसर गया. घटना को लेकर ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है.
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया था. गंभीर रूप से घायल प्रीतम कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










