औरंगाबाद में 23 जून को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, BSEB और CBSE के टॉप छात्रों का होगा सम्मान

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के नगर भवन में आगामी 23 जून को 'प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस समारोह में बिहार बोर्ड (75% या अधिक) और सीबीएसई बोर्ड (85% या अधिक) की मैट्रिक व इंटर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

Aurangabad News: जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा और गौरव का अवसर आने वाला है. आगामी 23 जून को ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन औरंगाबाद के नगर भवन में किया जायेगा. इस विशेष समारोह में बिहार बोर्ड (BSEB) और सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जायेगा.

सम्मान के लिए यह है न्यूनतम अंकों की पात्रता (Criteria)

प्रभात खबर की ओर से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह के लिए पात्रता के मानक तय कर दिए गए हैं. बिहार बोर्ड से 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा सीबीएसई बोर्ड से 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले मैट्रिक (10वीं) व इंटर (12वीं) के छात्र-छात्राएं ही इस सम्मान के पात्र होंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनकी शानदार उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा लेकर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन

समारोह को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं प्रमुख शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे. सम्मान समारोह के दौरान सभी चयनित विद्यार्थियों को मंच पर प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान चिह्न (मेडल/ट्रॉफी) प्रदान किए जायेंगे. इसके साथ ही, समारोह में मौजूद शिक्षाविदों द्वारा छात्रों के साथ शिक्षा, करियर काउंसिलिंग और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण व प्रेरणादायक बातें भी साझा की जायेंगी.

कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी योग्य विद्यार्थियों के लिए मौके पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8:30 बजे से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी, जबकि रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम समय सुबह 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. तय समय सीमा के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है और वे सम्मान से वंचित हो सकते हैं.

साथ लाएं जरूरी दस्तावेज

आयोजन समिति की ओर से यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस सम्मान समारोह के लिए पात्र नहीं माने जायेंगे. निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. पात्रता पूरी नहीं होने के कारण यदि कोई विद्यार्थी सम्मानित होने से वंचित रह जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी आयोजन समिति की नहीं होगी.

इसलिए, सभी योग्य विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने अंक-पत्र (Mark sheet), पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय पर नगर भवन पहुंचकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें. यह समारोह जिले के होनहारों के लिए न केवल सम्मान का मंच बनेगा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में एक बड़ा प्रेरणा स्रोत भी साबित होगा.

समारोह से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी, पात्रता, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया या किसी भी संशय के समाधान के लिए विद्यार्थी व अभिभावक प्रभात खबर की आयोजन समिति के इन मोबाइल नंबरों 9162304019, 9931986109, 8804687747, 7004347707 पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: औरंगाबाद में 30 फीट गहरे कुएं से मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन