अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत, सड़क जाम

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 5:44 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जमुआ गांव निवासी मुन्ना पाल के पुत्र 22 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की देर शाम कुटुंबा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप संडा-टंडवा मुख्य पथ पर घटी.

विज्ञापन

संडा-टंडवा मुख्य पथ पर जमुआ गांव के समीप हुआ हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम

फोटो नंबर-13-मृतक का फाइल फोटो13ए-रोते-बिलखते परिजनप्रतिनिधि, अंबा अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जमुआ गांव निवासी मुन्ना पाल के पुत्र 22 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की देर शाम कुटुंबा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप संडा-टंडवा मुख्य पथ पर घटी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही शव को रख कर प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अपने घर से बाइक लेकर नटवा टीकर गांव समोसा खाने जा रहा था. घर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर गया था, तभी हरिहरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच उड़ गये और नीतीश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन रात का लाभ उठा कर वह वाहन सहित भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान लंबे समय तक सड़क जाम रही. सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण किसी भी तरह की बात सुनने को तैयार नहीं थे. बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीडीओ प्रियांशु बसु, थानाध्यक्ष इमरान आलम, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा. परिजनों में कोहराम मच गया.

सूरत में रहकर फैक्ट्री में काम करता था नीतीश

मृतक के चाचा बाबूलाल पाल ने बताया कि उनका भतीजा नीतीश सूरत में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. कुछ ही दिन पहले वह अपनी बहन की डिलिवरी के कारण घर आया था और जल्द ही वापस सूरत जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया. स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक सज्जन ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. कुछ दिन पहले ही काला पहाड़ गांव के एक युवक की भी इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है. फरार पिकअप चालक और वाहन की पहचान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन