जमीन विवाद में चले लाडी-डंडे, पांच महिलाओं समेत छह घायल

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :10 May 2026 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में चले लाडी-डंडे, पांच महिलाओं समेत छह घायल

Untitled design - 1

कसौटिया गांव में तीन डिसमिल भूमि के लिए खूनी संघर्ष

विज्ञापन

कसौटिया गांव में तीन डिसमिल भूमि के लिए खूनी संघर्ष प्रतिनिधि, औरंगाबाद/नवीनगर. नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के कसौटिया गांव में महज तीन डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. हिंसक झड़प में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक वृद्ध महिला को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है. घायलों में एक पक्ष से स्व डोमन मेहता की पत्नी गंगिया कुंवर, राजेंद्र मेहता, उनकी पत्नी बिंदु देवी, महेंद्र मेहता, उनकी पत्नी मीना देवी तथा लालमोहन मेहता की पत्नी नीलम देवी शामिल हैं. वहीं, दूसरे पक्ष से राजकुमार मेहता की पत्नी फूल कुमारी घायल हुई हैं. सरकारी अमीन की मापी के बाद भड़का आक्रोश सदर अस्पताल में इलाजरत राजेंद्र मेहता ने बताया कि गांव में तीन डिसमिल जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. सरकारी अमीन की ओर से विवादित जमीन की मापी करायी गयी. मापी के दौरान जमीन उनके पक्ष में बताये जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये. राजेंद्र मेहता के अनुसार मापी खत्म होने के करीब एक घंटे बाद दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गये. आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट की. अचानक घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गयी. इस मारपीट के दौरान वृद्ध गंगिया कुंवर के सिर में गंभीर चोटें लग गयीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद आरोपितों ने घर को घेर लिया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही माली थाना की पुलिस हरकत में आयी. पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गंगिया कुंवर को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गोतिया के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आवेदन व फर्द बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल, गांव में पुलिस सतर्क है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन