औरंगाबाद एसपी का एक्शन, क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को दिया सख्त आदेश, जानिए पूरी खबर
औरंगाबाद एसपी का क्राइम कंट्रोल मीटिंग
जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.
Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह) जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे. गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों के पिछले माह के कार्यों और उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में अपराध नियंत्रण की स्थिति, गिरफ्तारी अभियान, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई. इश्तिहार तामिला तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को पड़ी फटकार
जिन थानों में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाई गई, वहां के पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी को फटकार लगाई. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. साथ ही शराब तस्करी, अवैध खनन, साइबर अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया.
यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश
गोष्ठी के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. चौक-चौराहों पर नियमित जांच अभियान चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट जांच को सख्ती से लागू करने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई. इसके अलावा आगामी त्योहारों एवं विशेष आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.
नियमित गश्ती बढ़ाने का आदेश
संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, रात्रि पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया. बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने का निर्देश दिया. बैठक में सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, चंदन कुमार, दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास, नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार,मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे.
Also Read: गयाजी में बाइक सवार युवक सड़क हादसे के हुए शिकार, दो की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










