ePaper

11 पशुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त

Updated at : 10 Jun 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
11 पशुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त

पशु दर्द से कराह भी रहे थे.

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज थाने की पुलिस ने पिकअप वाहन पर लदे 11 पशुओं को बरामद किया है. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. रफीगंज थाना क्षेत्र के रेगनियां गांव निवासी नीरज कुमार सिंह ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि सोमवार की दोपहर रेगनियां पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था, तो देखा कि एक चार पहिया वाहन पर पशुओं को लादा गया है. पशु दर्द से कराह भी रहे थे. इसकी सूचना ग्रामीणों के सहयोग से रफीगंज थाना को दी गयी. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि वाहन के डल्ला में 11 पशु लादे गये. इस मामले में मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी लालु राम के पुत्र आदित्य कुमार, रफीगंज थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव के मो इदरीश कुरैशी के पुत्र सिंकदर कुरैशी उर्फ सब्बीर कुरैशी, अकबर कुरैशी के पुत्र कौशर कुरैशी, स्वर्गीय मो इदरीश कुरैशी के पुत्र मो हबीब तथा रेगनियां के पास घिरने के क्रम में फरार हुए झिकटिया गांव के मो अकरम को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, फरार अकरम की तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पशुओं को देवकुंड गौ शाला में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन