औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी

Author Sujit kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर रूपखाप गांव में छापेमारी कर यह सफलता प्राप्त की गई.

विज्ञापन

Aurangabad News: फेसर थाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान (Technical Surveillance) के आधार पर थाना क्षेत्र के रूपखाप गांव में छापेमारी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा.

रूपखाप गांव से चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परिखा सिंह (55 वर्ष), रामेश्वर सिंह (65 वर्ष), रामविलास सिंह (65 वर्ष) और अवधेश सिंह (47 वर्ष) शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ दर्ज कांड में मारपीट और जानलेवा हमला कर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है.

पूछताछ के बाद भेजे जा रहे न्यायिक हिरासत में

फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान इन आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले के अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की जांच जारी है.


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन