औरंगाबाद के ओबरा में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, पर्याप्त बारिश और नहर के पानी से किसानों के चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन
ओबरा प्रखंड के एक खेत में धान की रोपनी करते किसान एवं मजदूर। क्षेत्र में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से रोपनी का कार्य तेज गति से जारी है। | Prabhat Khabar Network

ओबरा प्रखंड के एक खेत में धान की रोपनी करते किसान

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में धान रोपनी का कार्य तेज गति से चल रहा है. पर्याप्त वर्षा और नहर के पानी से किसान उत्साहित हैं. पश्चिम चंपारण से आए मजदूरों की मदद से काम तेजी से हो रहा है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में पिछले दो दिनों से धान की रोपनी का कार्य तेज गति से चल रहा है. क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होने के साथ-साथ मुख्य नहर (मेन कैनाल) से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने से किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में धान की रोपनी में जुटे हुए हैं. समय पर पानी मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है.

किसानों ने बताया . इस बार नहीं हो रही सिंचाई की परेशानी

किसान सुनील सिंह, उत्तम पांडेय, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, विजय सिंह, बसंत ठाकुर और संतोष सिंह ने बताया कि इस वर्ष सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है. इसके कारण धान की रोपनी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है. किसानों ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जुलाई महीने में समय पर धान की रोपनी शुरू हो गई है.

पश्चिम चंपारण से पहुंचे मजदूर, तेजी से हो रही रोपनी

किसानों ने बताया कि धान की रोपनी के लिए पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले से मजदूर बुलाए गए हैं. मजदूर खेतों में तेजी से रोपनी का कार्य कर रहे हैं, जिससे खेती का काम निर्धारित समय के भीतर पूरा होने की उम्मीद है.

15 प्रतिशत क्षेत्र में पूरी हुई रोपनी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि ओबरा प्रखंड में अब तक सामान्य विधि से लगभग 15 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है. इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए ओबरा प्रखंड में 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सामान्य विधि से धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग की अपील

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी अधिकृत उर्वरक दुकानों पर खाद और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. किसानों को उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी. उन्होंने किसानों से संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने और कृषि विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की भी अपील की.


विज्ञापन
Brajesh Divedi

लेखक के बारे में

By Brajesh Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन