औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, मदनपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
कुआं के पास लगी ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कुआं के पास लगी ग्रामीणों की भीड़

औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कुएं में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन भुइयां टोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान महेंद्र प्रसाद के पुत्र निपु कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुराने कुएं के पास फिसला पैर, मौके पर हुई मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, निपु कुमार किसी काम से घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान गांव के पुराने कुएं के पास उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

निपु कुमार की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों ने बताया कि वह परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और उनकी मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोक जताने के लिए मृतक के घर पहुंच रहे हैं.

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के खुले और असुरक्षित कुओं की घेराबंदी कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, तो भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकता है.


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन