औरंगाबाद के रफीगंज में रेलवे पार्किंग कर्मी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन पर रेलवे पार्किंग कर्मी पर जानलेवा हमला हुआ है. आरोपी ने रंगदारी मांगने के साथ मारपीट और चोरी को भी अंजाम दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन स्थित रेलवे पार्किंग में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ मारपीट, रंगदारी और चोरी का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
रात में पार्किंग के दौरान गाली-गलौज व चोरी का आरोप
गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीहर जमालपुर गांव निवासी पीड़ित राघवेंद्र शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह रेलवे पार्किंग में दो ग्राहकों की बाइक खड़ी करवा रहे थे. उसी दौरान कासमा थाना क्षेत्र के ढाढ़र मसौदा गांव निवासी दारा यादव वहाँ पहुँचा और गाली-गलौज करने लगा. आरोप है कि आरोपी ने पार्किंग के दराज से 4,500 रुपये नकद और एक घड़ी निकाल ली.
विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला, आरोपी की तलाश जारी
जब राघवेंद्र ने चोरी का विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले की जानकारी देते हुए रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










