औरंगाबाद: बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर रोक, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Author Sujit kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित डीएम - एसपी व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बैठक में उपस्थित डीएम - एसपी व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर अधिकारियों को बिना अनुमति प्रदर्शन और भीड़ जुटाने पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही, आम नागरिकों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक (SP) उपेंद्रनाथ वर्मा ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए.

संवेदनशील क्षेत्रों की होगी निगरानी

बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), कार्यपालक पदाधिकारियों (EO) और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति के कोई भी धरना-प्रदर्शन या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अफवाहों से बचने और सूचना देने की अपील

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें और संवेदनशील सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान करें. साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें.

बैठक में कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से सदर और दाउदनगर के अनुमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त अनुपम सिंह, सदर SDM गौरव सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जबकि दाउदनगर SDM अमित राजन और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

Also Read: औरंगाबाद: मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस सख्त, जिलेभर में चलाया जागरूकता अभियान


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन