गंगटी में घर में घुसकर जानलेवा हमला, छह लोग जख्मी

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 3:55 PM

विज्ञापन

नगर थाना पुलिस ने बाइक की जब्त, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

आरोप.

रात को रॉड और पिस्टल लेकर पहुंचे आरोपितों ने बोला धावा

पीड़ितों ने डकैती का लगाया आरोप, पुलिस ने बताया आपसी विवाद

नगर थाना पुलिस ने बाइक की जब्त, जांच में जुटी पुलिस

फोटो नंबर-8-सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी. 8 ए-फर्द बयान दर्ज करते पुलिस के पदाधिकारी. प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय

शहर के वार्ड 31 स्थित गंगटी गांव में रविवार की रात हिंसक झड़प से हड़कंप मच गया. इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिन्हें परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में शंभू सिंह, राजीव रंजन, बादल सिंह और सुदेश सिंह आदि शामिल हैं. एक की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. एसआइ गोपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अस्पताल जाकर घायलों के बयान दर्ज किया. इस संबंध में शंभू सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें गांव के ही विकास कुमार, शंकर कुमार, रितिक कुमार, सुभाष कुमार, कंचन कुमार, गौतम कुमार और प्रिंस कुमार सहित लगभग 20 लोगों को आरोपित बनाया गया है. जख्मी लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित डकैती की नीयत से घर में घुसे थे. हमलावरों ने पिस्टल सटाकर अलमारी की चाबी मांगी और विरोध करने पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया. वे घर से हजारों रुपये लेकर फरार हो गये.

शंभू के अनुसार, शोर सुनकर बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गयी. हड़बड़ी में भागते समय हमलावर अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए. घटना के बाद पीड़ित पक्ष में दहशत है. इधर, नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने डकैती की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत होता है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन