बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 6:57 PM

विज्ञापन

बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहया गांव निवासी बिहसी प्रजापति के रूप में हुई है. घटना रविवार की शाम की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि बिहसी प्रजापति अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया बाजार करने जा रहे थे. जैसे ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर मौत हो गयी. इस घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद संबंधित थाना को सूचना दी गयी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. मुखिया सुजीत सिंह व राजद नेता बादशाह यादव ने कहा कि घटना बहुत दुखद है. बाजार जाने के दौरान बाइक की चपेट में आने से बिहसी प्रजापति की मौत हुई है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में अधेड़ की मौत हुई है. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन