प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे पर प्रशासन की कड़ी नजर

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 02 Nov 2025 5:25 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.व्यय प्रेक्षक ईशान रीमान खड़कोगर ने रविवार को औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग और उससे संबंधित सभी उप-शाखाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग और उप-शाखाओं का किया निरीक्षण, दिये निर्देश प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर व्यय प्रेक्षक ईशान रीमान खड़कोगर ने रविवार को औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग और उससे संबंधित सभी उप-शाखाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने कोषांग के कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न शाखाओं में व्यय अनुश्रवण से संबंधित अभिलेखों, रिपोर्ट, शैडो ऑब्जर्वेशन रजिस्टर, उम्मीदवारों के लेखा अभिलेख, बैंक खाता विवरण व वीडियो सर्विलांस रिपोर्ट की जांच की. उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय से संबंधित प्रत्येक विवरण सही, सटीक और समयबद्ध रूप से दर्ज की जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे. इस मौके पर व्यय प्रेक्षक ने उपस्थित नोडल पदाधिकारी (निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग) रवि रंजन आलोक, सहायक नोडल पदाधिकारी गुंजन कुमार, सहायक नोडल पदाधिकारी अनामिका कुमारी, सभी सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम और लेखा निरीक्षण टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने प्रत्येक टीम से उनके कार्यों की प्रगति, अब तक की रिपोर्टिंग व्यवस्था, शिकायत निवारण की स्थिति और दैनिक प्रतिवेदन की गुणवत्ता पर जानकारी ली.साथ ही निर्देश दिया कि सभी टीमें समन्वय और त्वरित सूचना साझा करने की प्रणाली को और सुदृढ़ करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अति व्यय या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रत्याशी का खर्च निर्धारित सीमा के भीतर रहना चाहिए और कोषांग को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी प्रकार का अप्रत्यक्ष या अवैध व्यय न हो. व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय निगरानी से जुड़ी शाखाओं के कर्मियों को प्रशिक्षण, रिपोर्ट तैयार करने के तरीके, साक्ष्य संधारण, वीडियो रिकॉर्डिंग के मानक और व्यय निगरानी एप के उपयोग संबंधित दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि आयोग से उपलब्ध डिजिटल टूल्स का अधिकतम उपयोग करें, ताकि आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित हो सके. वहीं निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी रवि रंजन आलोक ने बताया कि कोषांग की उप शाखा को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यों का दैनिक अद्यतन रिपोर्ट तैयार करें व किसी भी शिकायत या अनियमितता की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन