प्रखंड कार्यालय के पास दिनदहाड़े चेन झपट्टा, कृषि विभाग की लिपिक बनीं शिकार

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :07 May 2026 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय के पास दिनदहाड़े चेन झपट्टा, कृषि विभाग की लिपिक बनीं शिकार

प्रखंड कार्यालय के समीप वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के समीप वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे प्रखंड कार्यालय के समीप बाइक सवार उचक्कों ने कृषि विभाग की लिपिक माधुरी कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार, माधुरी कुमारी शहर के बाईपास क्षेत्र की रहने वाली हैं और प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह अपने कार्यालय जा रही थीं. इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के पास पैदल जाते समय बाइक पर सवार दो अपराधी उनके करीब पहुंचे. जब तक वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले से चेन झपट ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे. दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार छिनतई और झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है. पीड़िता ने नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि माधुरी कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

सुबह और देर शाम महिलाओं को बनाते हैं निशाना

औरंगाबाद शहर में महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बाइक सवार उचक्के अधिकतर सुबह या देर शाम वारदात को अंजाम देते हैं. सुबह टहलने निकलने वाली महिलाएं और कार्यालय जाने वाली कर्मी इनके निशाने पर रहती हैं. वहीं शाम ढलने के बाद घर से निकलने वाली महिलाओं को भी टारगेट किया जाता है. क्षत्रिय नगर, रामाबांध स्टैंड, धर्मशाला चौक, सिन्हा कॉलेज मोड़, गांधी मैदान मोड़ और ओवरब्रिज के आसपास पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन