धमनी में सहयोग शिविर की तैयारियों का डीडीसी ने लिया जायजा

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :07 May 2026 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
धमनी में सहयोग शिविर की तैयारियों का डीडीसी ने लिया जायजा

लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे का दिया निर्देश

विज्ञापन

लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे का दिया निर्देशप्रतिनिधि, बारुण.

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने बारुण प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, धमनी पहुंचकर 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया. बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने शिविर के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके निबटारे की प्रगति और पूर्व तैयारियों का गहन अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर तिथि से पहले सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. विशेष रूप से राजस्व और न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को “सहयोग शिविर” आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम नागरिकों की शिकायतों का पंजीकरण और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर से कम-से-कम 30 दिन पूर्व आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है. वहीं, जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें. मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है. प्रशासन ने इसे स्थानीय स्तर पर पारदर्शी और समयबद्ध समस्या समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना का भी किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक निगरानी तेज कर दी गई है. उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने बारुण प्रखंड की धमनी पंचायत पहुंचकर आवास योजना के अंतर्गत सर्वेक्षित परिवारों का स्थलीय निरीक्षण किया. बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण इमामगंज और महदी शोभेखाफ टोला में किया गया. इस दौरान डीडीसी ने लाभार्थी परिवारों से सीधे संवाद कर आवास सर्वेक्षण की स्थिति, पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उप विकास आयुक्त ने कहा कि पात्र परिवारों का सही और निष्पक्ष सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाये तथा सत्यापन कार्य विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी योग्य परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. मौके पर डीआरडीए निदेशक और आवास कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन