फंदे से लटका मिला ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर का शव

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :07 May 2026 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर का शव

मजदूर का शव मिलने के बाद जांच शुरू, हत्या है या आत्महत्या

विज्ञापन

औरंगाबाद से अंबुज पांडे की रिपोर्ट औरंगाबाद. ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर का शव बांस से लटका मिला. घटना औरंगाबाद जिला अंतर्गत अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठा की है. मृतक मजदूर की पहचान यूपी के फतेहपुर जिला अंतर्गत बिंदकी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर बेहटा मिश्री लाल के 35 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, वह पिछले करीब चार महीने से अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था. गुरुवार की सुबह ईंट भट्ठा पर काम करने वाले कुछ मजदूर जब शौच के लिए बाहर गये, तो उनकी नजर बांस से लटके शव पर पड़ी. इसकी सूचना आसपास के अन्य मजदूरों को दी गयी. ग्रामीणों ने डायल 112 और अंबा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर देव थाना की 112 टीम मौके पर पहुंची तो बाद में पता चला कि घटना अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है. इसके बाद अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, एसआई सुमित सुमन, पंकज कुमार और पारसनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. बुधवार की रात में 12:00 के बाद से थी ड्यूटी मृत मजदूर के साथ काम करने वाले उत्तर प्रदेश के कटरा जाफरगंज निवासी मजदूर मो. अली राजा ने बताया कि ज्ञान सिंह का उसके गांव में ननिहाल था, जिसके कारण दोनों पहले से परिचित थे. ज्ञान सिंह करीब चार महीने पहले वह उसे अपने साथ ईंट भट्ठा पर काम करने लेकर आया था. अली राजा के अनुसार, रात 12 बजे तक उसकी खुद की ड्यूटी थी. इसके बाद से ज्ञान सिंह की थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा. अली ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि ज्ञान सिंह कुछ देर में काम पर आ जाएगा, लेकिन वह नहीं पहुंचा. सुबह शोरगुल सुनकर उसकी नींद खुली तो पता चला कि ज्ञान सिंह का शव फंदे से लटका मिला है. ईट भट्ठा पर कार्य कर रहे अन्य मजदूर के अनुसार बुधवार की शाम भी उसने ताड़ी पी रखी थी और काफी नशे में था.

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन