औरंगाबाद में मारपीट के एक व आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार, कुटुंबा पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त. | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद जिले की कुटुंबा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट और मारपीट के तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर ये सफलता हासिल की है.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले की कुटुंबा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में एसआई उमेश कुमार, रविशंकर कुमार और प्रशांत त्रिवेदी की पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर यह सफलता हासिल की.
आर्म्स एक्ट के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि चिड़ैयाटांड़ गांव में छापेमारी कर सत्येंद्र सिंह एवं रणविजय सिंह को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए दोनों अभियुक्त कुटुंबा थाना कांड संख्या 55/26 के नामजद आरोपी हैं. इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 27 समेत कई अन्य गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज था और पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी.
खपिया गांव से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने खपिया गांव में दबिश देकर अनुज सिंह को गिरफ्तार किया. वह कुटुंबा थाना कांड संख्या 90/26 में मारपीट के मामले का नामजद अभियुक्त है.
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजे गए जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई और विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार चल रहे अन्य वारंटियों व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए