औरंगाबाद : पूर्व मुखिया की 5वीं पुण्यतिथि पर पौधरोपण और सामाजिक सेवा, स्कूली बच्चों को बांटी गईं किताबें-कॉपी
कतेया में पूर्व मुखिया स्व. जगनारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
औरंगाबाद में पूर्व मुखिया जगनारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पौधरोपण, स्कूली बच्चों को किताबें-कॉपी वितरण कर पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.
औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड की धनगाईं पंचायत अंतर्गत कतेया गांव में सोमवार को समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया स्व जगनारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सह सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो श्याम नारायण सिंह ने की, जबकि मंच संचालन इंजीनियर कुमार सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया. ..
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने स्व. जगनारायण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
मुखिया के रूप में कार्य
पंचायत के सरपंच रघुवंश पाल, सामाजिक कार्यकर्ता इंदल सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, गुड्डू शर्मा, अशोक पाल और रविन्द्र कुमार रवि ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2000 से 2005 तक धनगाईं पंचायत के मुखिया के रूप में उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ पंचायत का चौमुखी विकास किया.
शिक्षक नियोजन और पारदर्शिता
शिक्षक संजय कुमार, धनंजय कुमार, योगेन्द्र दुबे और शशि यादव ने बताया कि वर्ष 2005 में पंचायत शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निस्वार्थ भाव से संपन्न कराया था.
सामाजिक कार्य और पौधरोपण
धार्मिक हवन-पूजन के बाद इंजीनियर कुमार सत्येन्द्र नारायण सिंह, डॉ. आलोक कुमार, अधिवक्ता पुष्पेन्द्र गौतम, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार, पीयूष राज, उज्ज्वल कुमार, रोहित कुमार, डॉ. कुमारी गिन्नी सिंह, हिमांशु कुमार, जयमाला देवी, पल्लवी कुमारी और रानी कुमारी ने स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, किताब व कलम का वितरण किया. पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छायादार पौधे लगाए गए.
भविष्य में बड़े पैमाने पर पौधारोप
स्व. मुखिया के पुत्र डॉ आलोक कुमार एवं पुत्रवधू डॉ. कुमारी गिन्नी सिंह ने बताया कि पिताजी की स्मृति में प्रतिवर्ष पौधरोपण, पठन-पाठन सामग्री वितरण एवं सामाजिक सहायता से जुड़े कार्य किए जाते हैं. भविष्य में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए