औरंगाबाद में नए जिला युवा अधिकारी ने संभाला पद, जानिए माय भारत योजना से युवाओं को कैसे मिलेगा रोजगार औ सीधा फायदा

Updated:
विज्ञापन

नवनियुक्त युवा अधिकारी को बधाई देते युवा मंच के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में युवाओं को 'माय भारत' की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. नए जिला युवा अधिकारी के पदस्थापन से योजनाओं के विस्तार और युवा भागीदारी में वृद्धि की उम्मीद है. स्वयंसेवक प्रखंड स्तर पर युवाओं से संपर्क कर उन्हें विभिन्न अवसरों से जोड़ेंगे.

विज्ञापन

My Bharat Scheme : औरंगाबाद में युवाओं को माय भारत की गतिविधियों से जोड़ने और युवा-केंद्रित योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में माय भारत से संबद्ध लौह पुरुष युवा मंच बारुण के शिष्टमंडल ने माय भारत कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव को सम्मानित किया.

विज्ञापन

युवाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद

मंच के संरक्षक संजीत कुमार ने कहा कि अनिकेत कुमार राव ऊर्जावान, कर्मठ एवं युवाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले अधिकारी हैं. उनके पदस्थापन से जिले में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और माय भारत की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी.

प्रखंड स्तर पर युवाओं से संपर्क करेंगे स्वयंसेवक

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सन्नी कुमार ने कहा कि माय भारत की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महाविद्यालयों, विद्यालयों, युवा मंडलों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से संपर्क करेंगे.

उन्होंने कहा कि युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़कर कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा, फिटनेस, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

युवाओं और प्रशासन के बीच कड़ी बनेंगे स्वयंसेवक

सन्नी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक युवाओं और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे. गांव-गांव तक माय भारत की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के साथ प्रतिभावान युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर प्रयाग कुमार, गौतम कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

महज 5 की उम्र में औरंगाबाद की श्रुति का अद्भुत टैलेंट, बिना अटके करती हैं शिव तांडव और रुद्राष्टकम का पाठ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन