मनरेगा कार्यों में लापरवाही कर्मियों को पड़ेगी भारी, औरंगाबाद में समीक्षा बैठक; शत-प्रतिशत काम पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

ओबरा में मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक करते कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार शेखर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में मनरेगा योजनाओं में लापरवाही अब भारी पड़ेगी. कार्यक्रम पदाधिकारी ने पंचायत रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों को नियमित निगरानी और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया है. शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

MGNREGA : औरंगाबाद के पंचायतों में चल रही मनरेगा योजनाओं के काम में किसी तरह की लापरवाही अब भारी पड़ सकती है. सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार शेखर ने पंचायत रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और समय सीमा के भीतर काम पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य को लेकर किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

318 योजनाओं का हो रहा संचालन

कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गयी. उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में करीब 318 योजनाएं संचालित हैं. इनमें विद्यालयों में शौचालय, किचन शेड, भवन निर्माण, विवाह मंडप, पंचायत भवन, श्मशान घाट पर शेड, आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका कार्यालय, पौधारोपण और ग्रामीण हाट सहित विभिन्न विकास योजनाएं शामिल हैं.

समय सीमा में काम पूरा कराने का निर्देश

कार्यक्रम पदाधिकारी ने कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के तहत संचालित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने को कहा.

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्य को लेकर किसी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. सभी कर्मियों को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेवारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

एमबी-एस्टीमेट का काम सही तरीके से करने को कहा

समीक्षा के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी ने बारी-बारी से सभी कर्मियों से उनके क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी ली. कनीय अभियंताओं को एमबी (मेजरमेंट बुक) और एस्टीमेट का काम सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया. साथ ही स्थल पर पहुंचकर मापी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया.

कर्मियों ने दी पंचायतवार जानकारी

बैठक में सभी कर्मियों ने पंचायतवार संचालित योजनाओं और उनकी प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी को दी. मौके पर कनीय अभियंता/पीटीए दीनानाथ प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, धनंजय राय, पंचायत रोजगार सेवक मो फैज, अमित कुमार, अफरोज आलम, ललन कुमार, संतोष शर्मा, विपिन कुमार, श्याम नारायण, सरस्वती कुमारी, बसंती कुमारी, डीएफटी धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, जयंती देवी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

महज 5 की उम्र में औरंगाबाद की श्रुति का अद्भुत टैलेंट, बिना अटके करती हैं शिव तांडव और रुद्राष्टकम का पाठ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन