महज 5 की उम्र में औरंगाबाद की श्रुति का अद्भुत टैलेंट, बिना अटके करती हैं शिव तांडव और रुद्राष्टकम का पाठ

Updated:
विज्ञापन

श्रुति तिवारी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पांच साल की उम्र में जहाँ बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, वहीं श्रुति तिवारी रुद्राष्टकम और शिव तांडव जैसे संस्कृत स्तोत्रों का धाराप्रवाह पाठ करती हैं. एलकेजी की छात्रा श्रुति की इस विलक्षण प्रतिभा ने सबको हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

5-year Shruti BalPratibha : पांच साल की उम्र में जहां बच्चे छोटी-छोटी कविताएं और पाठ याद करने की कोशिश करते हैं, वहीं औरंगाबाद की श्रुति तिवारी रुद्राष्टकम और शिव तांडव जैसे संस्कृत स्तोत्रों का धाराप्रवाह पाठ करती हैं. कर्मा रोड स्थित आदर्श कॉलोनी की रहने वाली श्रुति को हनुमान चालीसा समेत कई संस्कृत के भजन और स्तोत्र भी जुबानी याद हैं. खास बात यह है कि वह इनका पाठ बिना किसी झिझक के करती हैं.

विज्ञापन
Image

चार साल की उम्र से शुरू हुआ धार्मिक पाठ

श्रुति ने महज चार साल की उम्र से धार्मिक पाठ पढ़ना शुरू किया. धीरे-धीरे उनका अभ्यास बढ़ता गया और अब वह संस्कृत के कई कठिन पाठ भी सहजता से पढ़ लेती हैं. इतनी कम उम्र में उनकी इस प्रतिभा को देखकर परिवार के साथ आसपास के लोग भी हैरान हैं.

तीन साल की उम्र में मां के साथ जाती थीं पूजा में

श्रुति की मां वसुंधरा तिवारी बताती हैं कि जब श्रुति करीब तीन साल की थी, तब वह उनके साथ पूजा-पाठ में जाने लगी थी. मां को पूजा करते और धार्मिक पाठ करते देखकर श्रुति का भी धीरे-धीरे पूजा-पाठ और संस्कृत के श्लोकों के प्रति लगाव बढ़ता गया. यही रुचि आगे चलकर उसकी आदत का रूप लेती गयी.

View on Instagram

धार्मिक स्तोत्रों के प्रति बढ़ता गया लगाव

पूजा-पाठ और संस्कृत के श्लोकों के प्रति बढ़ती रुचि के साथ श्रुति ने धार्मिक पाठ का अभ्यास जारी रखा. अब रुद्राष्टकम, शिव तांडव और हनुमान चालीसा समेत कई भजन और स्तोत्र उन्हें याद हैं. वह इनका पाठ धाराप्रवाह करती हैं.

एलकेजी की छात्रा हैं श्रुति

श्रुति के पिता उदय तिवारी हैं. वह कर्मा रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं. श्रुति ग्रैंड व्यू एकेडेमी स्कूल, आदर्श कॉलोनी में एलकेजी की छात्रा हैं.

कम उम्र में संस्कृत पाठ ने खींचा ध्यान

पांच साल की उम्र में धार्मिक ग्रंथों और संस्कृत स्तोत्रों के प्रति श्रुति की रुचि इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. रुद्राष्टकम और शिव तांडव जैसे कठिन स्तोत्रों का वह बिना झिझक पाठ करती हैं.

दुनिया की सबसे ऊंची मैराथन में औरंगाबाद के लाल ने किया कमाल, लद्दाख में 72 किमी दौड़कर बढ़ाया जिले का मान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन