दुनिया की सबसे ऊंची मैराथन में औरंगाबाद के लाल ने किया कमाल, लद्दाख में 72 किमी दौड़कर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन

स्वप्नेश ने पूरी की 72 किमी खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khardung La Ultra Marathon : औरंगाबाद के स्वप्नेश कुमार ने 72 किमी खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह मैराथन दुनिया की सबसे ऊंचाई पर आयोजित होने वाली सबसे कठिन दौड़ में से एक है. स्वप्नेश ने अपनी फिटनेस और हौसले से यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

विज्ञापन

Khardung La Ultra Marathon : (धीरज झा की report) औरंगाबाद के कर्मा रोड निवासी स्वप्नेश कुमार ने लद्दाख की चुनौतीपूर्ण 72 किलोमीटर खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है. दुनिया की सबसे ऊंचाई पर होने वाली कठिन अल्ट्रा मैराथन में शामिल इस प्रतियोगिता में स्वप्नेश ने अपने हौसले और फिटनेस के दम पर 72 किलोमीटर की दूरी पूरी की.

विज्ञापन

स्वप्नेश कुमार शहर के चर्चित 'लाफ्टर गुरु' बैजनाथ प्रसाद द्विवेदी के बड़े पुत्र हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर पिता ने खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है. स्वप्नेश ने सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है.

View on Instagram

72 किलोमीटर की चुनौती पूरी कर हासिल की उपलब्धि

लद्दाख में आयोजित खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन को दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में शामिल माना जाता है. अत्यधिक कम ऑक्सीजन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में स्वप्नेश कुमार ने 72 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक पूरी की. अपनी उत्कृष्ट फिटनेस और अटूट हौसले के दम पर उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.

Image

पिता ने बेटे के लिए मांगा आशीर्वाद

स्वप्नेश की सफलता पर उनके पिता बैजनाथ प्रसाद द्विवेदी ने खुशी व्यक्त करते हुए लोगों से अपने बेटे को आशीर्वाद देने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वप्नेश आने वाले समय में भी इसी तरह खेल और फिटनेस के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करता रहे.

परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल

स्वप्नेश कुमार की इस बड़ी सफलता के बाद उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. 72 किलोमीटर की खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन पूरी करने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई और इसे औरंगाबाद जिले के लिए एक अत्यंत गर्व की उपलब्धि बताया.

WATCH VIDEO : औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार पर टिकट लेने जाते समय हुआ हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन