WATCH VIDEO : औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार पर टिकट लेने जाते समय हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टिकट लेने सोननगर जंक्शन पहुंचे 50 वर्षीय महादेव मिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य के जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने सरकारी सहायता की मांग की है.

विज्ञापन

Aurangabad Train News : औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के अतरौली गांव निवासी 50 वर्षीय महादेव मिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा रविवार की देर शाम सोननगर जंक्शन के समीप हुआ. घटना की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

टिकट लेने जा रहे थे महादेव

जानकारी के अनुसार, महादेव मिस्त्री अपने गांव अतरौली लौटने के लिए टिकट लेने जा रहे थे. इसी दौरान सोननगर जंक्शन के समीप वह अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गए. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतक महादेव की तस्वीर
मृतक महादेव की तस्वीर

जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.

सोननगर जंक्शन के समीप हादसा, परिवार में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था महादेव मिस्त्री | Prabhat Khabar Network
सोननगर जंक्शन के समीप हादसा, परिवार में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था महादेव मिस्त्री | Prabhat Khabar Network

बारुण में फर्नीचर दुकान में करते थे मजदूरी

महादेव मिस्त्री स्व सूर्यनाथ मिस्त्री के पुत्र थे. वह बारुण में रहकर एक फर्नीचर दुकान में मजदूरी करते थे. मजदूरी से ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

महादेव मिस्त्री के परिवार में पत्नी कांति देवी और दो पुत्रियां हैं. बड़ी पुत्री संगीता कुमारी की शादी हो चुकी है, जबकि 27 वर्षीय सोनम कुमारी अभी अविवाहित है. पति की मौत के बाद कांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

औरंगाबाद: 15 साल से सेवा दे रहे कार्यपालक सहायकों का सब्र टूटा, सितंबर में मांगें नहीं मानीं तो अक्टूबर से आंदोलन

कांति देवी का कहना है कि मजदूरी कर परिवार चलाने वाले उनके पति ही उनका एकमात्र सहारा थे. अब अचानक उनके चले जाने के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन और बेटी की शादी की चिंता खड़ी हो गई है.

ग्रामीणों ने सरकारी सहायता की मांग की

स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार शर्मा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश यादव, जनेश्वर प्रसाद सिंह, चंदन शर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि महादेव मिस्त्री परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी बाकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है.

WATCH VIDEO: औरंगाबाद में बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक ही रात 3 वारदात, दो दुकानों में चोरी, पान गुमटी में आगजनी से दुकानदारों में दहशत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन