जनगणना-2027 के तहत 78% गांवों में शुरू हुआ जिला जनगणना पुस्तिका का कार्य

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद में जनगणना-2027 का कार्य तेजी से जारी है। 78 फीसदी गांवों में डेटा संकलन शुरू हो चुका है, जिसका उद्देश्य विकास योजनाओं को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन

Aurangabad News : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित कार्य औरंगाबाद जिले में तेजी से चल रहा है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मोबाइल ऐप के माध्यम से सूचनाओं का संकलन किया जा रहा है. जिले के 78 प्रतिशत गांवों में अब तक कार्य शुरू हो चुका है, जबकि नगर निकायों में भी सूचनाएं जुटाने का काम जारी है.

मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की जुटाई जा रही जानकारी

जिला जनगणना पुस्तिका के तहत गांवों और शहरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है. इसमें बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े आंकड़े शामिल हैं. इन आंकड़ों के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा.

30 अगस्त तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को 30 अगस्त 2026 तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. प्रखंड एवं नगर निकाय स्तर पर कार्य की नियमित समीक्षा और निगरानी की जा रही है. अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के साथ आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

मुख्य सचिव ने भी कार्य की समीक्षा की

मुख्य सचिव, बिहार ने भी जिला जनगणना पुस्तिका के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया है. प्रशासनिक स्तर पर कार्य की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि संकलन का काम निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके.

विकास योजनाओं में उपयोग होंगे संकलित आंकड़े

जिला जनगणना पुस्तिका के तहत संकलित आंकड़ों का उपयोग विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर आवंटन और तथ्य आधारित नीति निर्माण में किया जाएगा. जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आंकड़ों की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन