‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत औरंगाबाद के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करती छात्राएँ

Aurangabad News : ज्ञान ज्योति शिक्षण केंद्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया. डॉ. चंचल ने छात्रों को जन्मदिन पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Aurangabad News : पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केंद्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सैकड़ों पौधे लगाए गए. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने और प्रकृति के साथ मानव के संबंध को मजबूत करना रहा. विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया.

सागवान, शीशम, तुलसी, नीम और पीपल के लगाए पौधे

संस्था के निदेशक सह संपूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डॉ. चंचल कुमार ने बताया कि अभियान के तहत सागवान, शीशम, तुलसी, नीम और पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. उन्होंने कहा कि इस वर्ष संस्था की ओर से हजारों पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है. इसी क्रम में लगातार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : डॉ. चंचल कुमार

डॉ. चंचल कुमार ने कहा कि मानव और प्रकृति का सीधा एवं गहरा संबंध है. पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. यदि वर्तमान पीढ़ी प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण नहीं करेगी, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने जन्मस्थान पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए.

भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर देगा पर्यावरण को सहारा

डॉ. चंचल कुमार ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा जब भविष्य में विशाल वृक्ष का रूप लेगा, तो उसकी छाया में अनेक लोग बैठेंगे और वह पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देगा. वृक्ष हमें स्वच्छ वायु देने के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने की अपील की.

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पौधारोपण कार्यक्रम में संध्या कुमारी, ज्योति कुमारी, पुष्पा कुमारी, करुणा मिश्रा, स्वीटी कुमारी, निदा नाज, सादमा प्रवीण, शीतल कुमारी, रेशम कुमारी और सोनालिका कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पौधारोपण को लेकर उत्साह देखने को मिला.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन