जन्माष्टमी पर 500 बच्चे बनेंगे कान्हा, 6 सितंबर को होगी रूप-सज्जा प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल सदस्य

Aurangabad News : औरंगाबाद में कान्हा रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन, 500 बच्चे लेंगे हिस्सा। विजेताओं को मिलेगा चांदी का मुकुट और आकर्षक पुरस्कार. जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Aurangabad News : श्री कृष्ण परिवार की ओर से चहकता आंगन फाउंडेशन के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रविचंद्र अग्रहरि ने की. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष भी कान्हा रूप-सज्जा प्रतियोगिता 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया. प्रतियोगिता 6 सितंबर, रविवार को आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

आयोजन समिति का किया गया गठन

बैठक में प्रकाश चौहान को संगठक संयोजक सह कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया. वहीं मेघनाथ आजाद, सचिन सिन्हा और कुंदन सिंह को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई. किशोर कुणाल को सह मंत्री, सौरभ कुमार को कोषाध्यक्ष, रविचंद्र कुमार को शोभायात्रा प्रमुख, मृत्युंजय कुमार को रंगारंग कार्यक्रम प्रमुख, विश्वनाथ कश्यप को सूचना प्रमुख और सृष्टि सिंह को बालिका प्रमुख बनाया गया.

तीन वर्गों में होगी कान्हा रूप-सज्जा प्रतियोगिता

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को होने के उपलक्ष्य में इस बार कान्हा रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. आयोजकों ने करीब 500 बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप में प्रतियोगिता में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम के साथ चलेगा. प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है. खंड 'क' में शून्य से दो वर्ष, खंड 'ख' में दो से पांच वर्ष और खंड 'ग' में पांच से आठ वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे. बच्चे भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप में सज-धजकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

विजेताओं को मिलेगा चांदी का मुकुट

तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रतीक चिह्न के साथ चांदी का मुकुट प्रदान किया जाएगा. प्रतियोगिता में कान्हा का रूप धारण कर शामिल होने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र श्री कृष्ण परिवार की ओर से दिया जाएगा.

तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं. सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं. आयोजन को लेकर आगे भी बैठकें आयोजित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी. बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ. इस अवसर पर पवन कुमार, भोला कुमार, मोनू कुमार, आर्यन सिन्हा, अविनाश, पंकज सोनी, चंदन कुमार, विद्या कुमारी, परी कुमारी, अतुल्या कुमारी, निशि, नीलम कुमारी, गोविंद कुमार, अभिषेक कुमार, हर्षित मिश्रा, ललित सिन्हा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन