बड़ा कियारी पहाड़ से करबाइन और आइइडी बरामद

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 5:47 PM

विज्ञापन

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किये घातक हथियार

विज्ञापन

सर्ज अभियान.

सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी तैयारी, डेटोनेटर को किया गया निष्क्रिय

2.5 किलो का प्रेसर आइइडी, 37 डेटोनेटर और करबाइन जब्त

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किये घातक हथियार

फोटो नंबर-17- बरामद हथियार के साथ पुलिस के पदाधिकारी. प्रतिनिधि, मदनपुर

जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर आजन थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बड़ा कियारी पहाड़ क्षेत्र में छिपाकर रखे गये घातक हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया.

पहाड़ की कंदराओं में मिला हथियारों का जखीरा:

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीम ने जब बड़ा कियारी पहाड़ में तलाशी अभियान चलाया, तो वहां से 2.5 किलोग्राम का एक प्रेसर आइइडी, 37 कॉमर्शियल डेटोनेटर और एक देशी निर्मित करबाइन बरामद की गयी. ये सभी सामग्रियां नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गयी थीं. बरामद किये गये डेटोनेटर को सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया, ताकि किसी भी अनहोनी की संभावना को टाला जा सके.

सफल रहा जिला पुलिस और सीआरपीएफ का समन्वय

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं होती, तो नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे. इस अभियान में थाना के एसआइ माघव सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे. टीम की सतर्कता और सटीक सूचना तंत्र के कारण ही सुरक्षा बलों को यह सफलता हासिल हुई है.

जारी रहेगा सघन सर्च ऑपरेशन

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और आम लोगों के बीच भयमुक्त वातावरण कायम करने के लिए नक्सल विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेगा. सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है. पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि क्षेत्र की सुरक्षा से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा और जंगलों में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जायेगा.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन