Bihar Flood News: औरंगाबाद में सोन नदी के टीला पर फंसे 600 भेड़, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 17 Sep 2024 5:28 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद में बाढ़ का कहर

Bihar Flood News: औरंगाबाद में सोन नदी के टीला पर 600 भेड़ों के साथ पांच भेड़ पालक फंस गए है. जिसे बचाने के लिए एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू है.

विज्ञापन

Bihar Flood News: औरंगाबाद. सोन नदी में बाढ़ आने के कारण दाउदनगर शहर के काली स्थान घाट की ओर सोन नदी के टीला पर पांच भेड़ पालक फंसे हुए हैं. लगभग छह सौ भेड़ के भी फंसे होने की सूचना है. सभी भेड़ पालक दाउदनगर शहर के गड़ेरी मुहल्ला के निवासी हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर ही रही थी तब तक राजस्व कर्मचारी अनिल कुजूर भी पहुंच गए.

सोन नदी में के टीला पर फंसे छह सौ भेड़ और पालक

अर्जुन कुमार पाल ने बताया कि मुरारी भगत, सत्यनारायण भगत, शिवबचन भगत, विद्या भगत और विनेश्वर भगत तीन दिन पहले भेड़ चराने के लिए भेड़ को लेकर सोन नदी के टीला पर गए थे. कुछ खाने का सामान भी ले गए थे और टीला पर ही खाना बना कर रह रहे थे और भेड़ को चरा रहे थे. रात्रि में अचानक सोन नदी का जलस्तर बढ़ गया और इन लोगों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिला. ये लोग सोन नदी के टीला पर फंसे हुए हैं . इन लोगों के पास मोबाइल भी नहीं है. खाने का सामान भी बच रहा है कि नहीं बच रहा है, यह भी परिजनों को नहीं पता है.

Also Read: Bihar Flood News: दिघवारा शेरपुर सिक्सलेन निर्माण कंपनी के बेसकैंप में घुसा बाढ़ का पानी, रेस्क्यू जारी

दाउदनगर में रेस्क्यू जारी

बदहवास परिजनों ने मंगलवार की सुबह थाना से गुहार लगाई. सुभाष पाल द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने दल-बल के साथ पहुंचकर सोनतटीय इलाके में निरीक्षण किया और परिजनों से बात की. इसके बाद सीओ को सूचना दी गई . राजस्व कर्मचारी भी पहुंच गए. संवाद भेजे जाने तक सीओ का सरकारी मोबाइल नंबर बंद बता रहा था. प्रशासनिक सूत्रों से पता चला कि गया से एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया, सूचना मिलने के बाद दाउदनगर में भेड़ पालक को निकालने एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन