औरंगाबाद में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नशामुक्ति का भी दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकालते स्कूल के बच्चे

Aurangabad News : मदनपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगरे के बच्चों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया और लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

Aurangabad News : हर घर तिरंगा यात्रा के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगरे के बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर चंदेलपुर और जुड़ाही होते हुए बंगरे गांव की गली-गली तक पहुंची. इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित कई देशभक्ति नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.

हाथों में तिरंगा और तख्ती लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे अपने हाथों में तिरंगा और विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे. बच्चों ने ग्रामीणों को देशभक्ति का संदेश देने के साथ ही नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया. यात्रा के दौरान बच्चों के उत्साह और देशभक्ति के जज्बे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

Also Read : बेगूसराय में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम मिटने पर चिंता, शिलापट्ट के संरक्षण की मांग

प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बताया स्वतंत्रता दिवस का महत्व

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पासवान ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने लोगों से हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं. बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और समाज में जागरूकता फैलाकर एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए.

सैकड़ों बच्चों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं रहे शामिल

तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक रामबृक्ष सिंह भोक्ता, कामेश्वर कुमार, संतोष पाल, अखिलेश कुमार, शिक्षिका प्रियंका वर्मा और शिक्षा सेविका बबिता कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे शामिल थे.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर तेघड़ा अनुमंडल के सभी कार्यालयों में तैयारियां पूरी, ध्वजारोहण से लेकर कार्कीयकर्म की समय-सारणी जारी


विज्ञापन
विनय सिंह

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन