स्वतंत्रता दिवस पर तेघड़ा अनुमंडल के सभी कार्यालयों में तैयारियां पूरी, ध्वजारोहण से लेकर कार्कीयकर्म की समय-सारणी जारी

Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा अनुमंडल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ध्वजारोहण की विस्तृत समय-सारणी जारी की गई है. जानिए सभी सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराने का समय.

विज्ञापन

Begusarai News: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह राष्ट्रध्वज शान से फहराया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा की ओर से विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रमुख संस्थानों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारणी जारी की गई है. सुबह 7:30 बजे से शुरू होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम लगातार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा और सुबह 10:40 बजे नगर परिषद कार्यालय, बरौनी में अंतिम कार्यक्रम के साथ पूरा होगा.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का जोर समारोह को गरिमापूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है.

सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 7:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा के आवास-सह-गोपनीय कार्यालय से ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद सुबह 8 बजे अनुमंडल कार्यालय, तेघड़ा में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा. सुबह 8:25 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा के आवास पर ध्वजारोहण होगा.

इसके बाद 8:40 बजे प्रखंड मनरेगा कार्यालय, 8:45 बजे सहायक वाणिज्यकर आयुक्त कार्यालय, 8:50 बजे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, 8:55 बजे प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कार्यालय और 9 बजे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा.

अलग-अलग कार्यालयों में तय है ध्वजारोहण का समय

सुबह 9:05 बजे पत्रकार संघ कार्यालय में ध्वजारोहण होगा. इसके बाद 9:10 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, 9:15 बजे अग्निशमन कार्यालय, 9:20 बजे प्रखंड कृषि कार्यालय, 9:25 बजे कौशल विकास केंद्र और 9:30 बजे प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा.

इसके बाद 9:40 बजे नगर परिषद कार्यालय, तेघड़ा में ध्वजारोहण होगा. 9:50 बजे अनुमंडलीय अस्पताल, 9:55 बजे थाना परिसर और 10:05 बजे अवर निबंधन कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा. सुबह 10:15 बजे गौशाला परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा.

10:40 बजे बरौनी में होगा अंतिम कार्यक्रम

तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम निर्धारित कार्यक्रम सुबह 10:40 बजे नगर परिषद कार्यालय, बरौनी में होगा. इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जारी ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारणी पूरी होगी.

अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव का पर्व है. यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर भी है.

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की अपेक्षा की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और कार्यक्रमों में अनुशासन के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना से भागीदारी सुनिश्चित की जाए.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन