औरंगाबाद: ट्रक-बस हादसे में घायल व्यवसायी हरि सोनी की वाराणसी में मौत, झारखंड जाने समय हुआ था हादसा
दुर्घटनाग्रस्त बस की फाइल फोटो
औरंगाबाद के जाने-माने व्यवसायी हरि नारायण सोनी का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. बुधवार मध्य रात्रि हुए भीषण ट्रक-बस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे. उनकी मौत की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है.
Aurangabad Businessman death: शहर के बिरटापुर मोहल्ला निवासी और जाने-माने व्यवसायी हरि नारायण सोनी उर्फ हरि सोनी की वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई. बुधवार की मध्य रात्रि औरंगाबाद में हुए भीषण ट्रक-बस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही औरंगाबाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई. खासकर ज्वेलर्स व्यवसायियों में गहरा दुख व्याप्त है.
वाराणसी में चल रहा था इलाज
हादसे में गंभीर रूप से घायल हरि सोनी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था. गुरुवार को उनकी स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

मौत की खबर से शहर-परिजनों में पसरा मातम
हरि सोनी की मौत की खबर जैसे ही शहर में पहुंची, परिजनों और शुभचिंतकों में मातम पसर गया. उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग बिरटापुर स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है.
बुधवार रात हुआ था हादसा
हादसा बुधवार की रात की है. वाराणसी से झारखंड के पाटन जा रही हंसराज बस औरंगाबाद में एक ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई थी. हालांकि घटना के समय इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी. बाद में जानकारी के आधार पर यह बार सामने आई की ट्रक से टकराने से हादसा हुआ था.
View on Instagram
दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों में अधिकांश औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे. हादसे में हरि नारायण सोनी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था.

व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक
हरि सोनी की मौत की खबर से शहर के व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है. नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, को ऑपरेटिव अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सरस्वती आराध्य समिति के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, समाजसेवी पंकज वर्मा, संजय गुप्ता, रवि सोनी, पप्पू सोनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र पासवान, मनोज गुप्ता और समाजसेवी अजीत चंद्रा समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

लोगों ने कहा कि हरि सोनी का निधन शहर के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके व्यवहार और सामाजिक जुड़ाव को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
हादसे में 20 लोग हुए थे घायल
बस पूरी सवारी से बरी हुई थी. हादसे में 20 लोगों घायल हुए थे, जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही थी. यात्रियों में बघोई गांव निवासी महाराणा सिंह, सीमा कुमारी, बबलू कुमार, सत्य कुमार और बेलमती देवी शामिल हैं. इसके अलावा भैरोपुर निवासी विजय तिवारी, छतरपुर निवासी मुर्तुजा अंसारी, बस चालक बबलू पांडेय, पिंटू पांडेय समेत अन्य यात्री भी घायल हुए.
Also Read : वाराणसी से झारखंड जा रही हंसराज बस देर रात औरंगाबाद में पलटी, 20 यात्री घायल; 3 की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







