औरंगाबाद के दधपा में पूर्व सांसद आनंद मोहन का भव्य स्वागत, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय से मुलाकात करते पूर्व सांसद आनंद मोहन

Aurangabad News : अंबा के दधपा गांव में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. जानिए पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

Aurangabad News : अंबा के दधपा गांव में गुरुवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. पूर्व सांसद नवीनगर की यात्रा पर थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुना.

राजनीति और कानून व्यवस्था पर रखी अपनी बात

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि उनकी राजनीति हमेशा स्वच्छता और चारित्रिक उत्कर्ष से युक्त रही है. जीवन के विभिन्न घटनाक्रमों और झंझावातों को भी उन्होंने हंसते-हंसते झेला है. उन्होंने कहा कि भारतीय कानून व्यवस्था का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है और उन्होंने हमेशा इसका पालन किया है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी बात रखना उनका धर्म और नैतिक अधिकार है. बिहार की राजनीति और नागरिकों की आशा-आकांक्षाओं की रक्षा के लिए उन्होंने हमेशा आवाज बुलंद की है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

नीतीश कुमार के प्रति सम्मान कायम रहने की कही बात

आनंद मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनका सम्मान आज भी कायम है. बिहार की राजनीति में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनहित और आम लोगों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा अपनी आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करते रहेंगे.

बंसडीहा कैनाल में पानी की समस्या उठाई

ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को बंसडीहा कैनाल में पानी नहीं पहुंचने की समस्या से अवगत कराया. इस पर आनंद मोहन ने उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधिकारियों से बात कर कैनाल में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास करने की बात कही. ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा, जिस पर पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया.

भारतमाला परियोजना से जलनिकासी की समस्या का मुद्दा उठाया

भारत माला परियोजना के तहत बंसडीहा कैनाल से पूरब की ओर निकलने वाले पानी का रास्ता बंद किए जाने की समस्या भी ग्रामीणों ने आनंद मोहन के समक्ष रखी. इस मामले को लेकर उन्होंने औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा से फोन पर बातचीत की. उन्होंने जिलाधिकारी को सड़क निर्माण स्थल पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया. जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.

Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद

आनंद मोहन के बाद पहुंचे विधायक चेतन आनंद

पूर्व सांसद आनंद मोहन के प्रस्थान के बाद नवीनगर विधायक चेतन आनंद भी उक्त स्थल पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. विधायक चेतन आनंद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे तत्पर रहेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर मनीष सिंह, शिवकुमार सिंह, ऋषिकेश सिंह, जग नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह, सीताराम सिंह, संजय कुमार सिंह, रंजीत सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जयेन्द्र सिंह, पूर्व सैनिक, शैलेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read : नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


विज्ञापन
सुधीर कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन