हर घर तिरंगा अभियान के तहत बारुण के विद्यालयों में निकली भव्य प्रभात फेरी
तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षक व अन्य
Aurangabad News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के विद्यालयों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्रों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
Aurangabad News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को बारुण प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भव्य प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया.
तिरंगा और आकर्षक बैनर लेकर सड़कों पर निकले बच्चे
अभियान के तहत मध्य विद्यालय इंग्लिश, उच्च विद्यालय जनकोप, उच्च विद्यालय टेंगरा, उच्च विद्यालय सीरिस, उच्च विद्यालय पौथू, प्राथमिक विद्यालय रतनौर, मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय बहुती और मध्य विद्यालय सोननगर समेत प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी.
नीली स्कूली पोशाक में सजे छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा और आकर्षक बैनर लेकर गांवों एवं पंचायतों की सड़कों पर निकले. इस दौरान भारत माता की जय और हर घर तिरंगा के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.
Also Read : औरंगाबाद में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नशामुक्ति का भी दिया संदेश
हर घर तिरंगा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, राष्ट्रप्रेम का महाअभियान : बीडीओ
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जतायी. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसे राष्ट्रप्रेम को एक सूत्र में पिरोने वाला महाअभियान है.
उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों ने जिस ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता के साथ इस अभियान में भाग लिया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है.
Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बस-ट्रक की टक्कर में व्यवसायी की मौत, वाराणसी से झारखंड जाने समय हुआ था हादसा
लोगों से घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील
नीरज कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के उत्साह से जुड़ें और अपने-अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं.
विद्यालयों की व्यापक और एकजुट भागीदारी से बारुण प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला. यह अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाला प्रभावी आयोजन बन गया.
Also Read : औरंगाबाद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, 13 वर्षीय प्रिंस की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








