औरंगाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थी
Aurangabad News : अंबा में आरएनपी ग्रुप के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.
Aurangabad News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को आरएनपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के बैनर तले देव वैली ग्लोबल स्कूल, देव वैली ग्लोबल स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल तथा डीपी आरपी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अंबा के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली.
विद्यालय परिसर से शुरू होकर सतबहिनी मंदिर तक पहुंची यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ. हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं देशभक्ति के उत्साह के साथ अंबा ब्लॉक होते हुए सतबहिनी मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा मानव श्रृंखला में परिवर्तित हो गयी.
इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए. पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने की अपील की.
गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सफल हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में सभी संस्थानों के प्राचार्य, डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. संस्था के सेक्रेटरी शंभूनाथ पांडेय के मार्गदर्शन और प्रेरणा से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








