Aurangabad News : चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार, गया जेल
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 02 Jan 2026 9:50 PM
Aurangabad News: पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया
हसपुरा. हसपुरा मुख्य बाजार के दुर्गा मंदिर के समीप दिनदहाड़े चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के सामने बच्चू प्रसाद केसरी की पुरानी किराने की दुकान है. मंदिर के बगल में हीं दुकानदार का गोदाम है, जहां से एक युवक दो टीना सरसों का तेल लेकर आराम से निकल गया. बगल के दुकानदार अशोक केसरी ने इसकी जानकारी दुकानदार संतोष केसरी को दी तो दुकानदार सतर्क होते हुए उस युवक का पीछा किया. बाजार में हीं युवक चोरी किये सरसों तेल के टीना के साथ पकड़ा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की. अंतत: उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान शहर तेलपा थाना अंतर्गत बांसाटाड़ गांव निवासी उधब सिंह के पुत्र वाल्मीकि कुमार के रूप में हुई है. उसके निशानदेही पर हीं देवकुंड थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में एक गल्ला व किराने की दुकान से चोरी गये सामान भी बरामद किये गये. हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बंधवा गांव के विकास कुमार के दुकान से तीन टीना सरसों का तेल बरामद किया गया, जो चोर कर इसके दुकान पर लाकर कर बेचता था. कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को न्यायालय में पेश का जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










