Aurangabad News : उमगा पर्वत पर स्थित मंदिरों में पूरे दिन पूजा-अर्चना का दौर चला
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 01 Jan 2026 10:15 PM
Aurangabad News: नव वर्ष के पहले दिन उमगा पर्वत शृंखला पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पिकनिक मनाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
मदनपुर. नव वर्ष के पहले दिन उमगा पर्वत शृंखला पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पिकनिक मनाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उमगा पहाड़ के अलावा सीताथापा धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची. उमगा पर्वत पर स्थित सूर्य मंदिर, माता उमंगेश्वरी दरबार, मटुक भैरव, काल भैरव मंदिर, गौरी शंकर, सीताथापा धाम पर पूरे दिन पूजा-अर्चना का दौर चला. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस की टीम तत्पर थी. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. उमगा पर्वत के गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी, जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गयी. डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी अंबरीश राहुल, एसडीएम संतन कुमार सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पदाधिकारियों ने शराबियों व हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. दूसरी तरफ प्रखंड क्षेत्र के पर्वतियों इलाकों में लोग जगह-जगह पर पिकनिक मनाते नजर आये. वहीं, लोग अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर घूमकर नये साल का जश्न मनाया. लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर एक नयी सोंच के साथ नयी जिंदगी की शुरुआत करने का आशीर्वाद लिया. इस दौरान बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ अकबर हुसैन, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, एसआइ अनूप कुमार सिंह, रूपा कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, चंदन कुमार, एएसआइ संजीव कुमार पाठक, अजय पासवान, यशवंत कुमार आदि लोग कड़ी निगरानी मे तैनात रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










