Aurangabad News : अभिनंदन समारोह में संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष के अध्यक्ष ने शिक्षा सुधार पर दिया जोर
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 19 Apr 2026 9:36 PM
Aurangabad News: संस्कृत विद्यालय परिसर में बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया
औरंगाबाद नगर. जिला मुख्यालय के क्लब रोड स्थित संस्कृत विद्यालय परिसर में बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मृत्युंजय झा, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह, नगर पर्षद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख मनीष पाठक, डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ शिवपूजन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मृत्युंजय झा ने कहा कि वे बिहार के 34 जिलों का दौरा कर चुके हैं और औरंगाबाद उनका 35वां जिला है. उन्होंने यहां के संस्कृत विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस वर्ष मध्यमा परीक्षा में 26 हजार छात्रों ने भाग लिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है. उन्होंने राज्य में 50 संस्कृत मॉडल स्कूल स्थापित करने की घोषणा की तथा मानक पूरा करने वाले विद्यालयों में प्लस टू की पढ़ाई जल्द शुरू करने की बात कही. साथ ही बोर्ड का अपना पाठ्यक्रम लागू करने और मध्यमा के बाद छात्रों के लिए विज्ञान, कला व वाणिज्य की नयी व्यवस्था शुरू करने की योजना साझा की. विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार सिंह ने संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मांग पत्र सौंपा, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य सूरजपत सिंह ने किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ हेरम्ब मिश्रा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










