Aurangabad News : अग्नि सुरक्षा पर विशेष बैठक, फायर ऑडिट को लेकर सख्त निर्देश

Published by :AMIT KUMAR SINGH_PT
Published at :21 Apr 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : अग्नि सुरक्षा पर विशेष बैठक, फायर ऑडिट को लेकर सख्त निर्देश

Aurangabad News:अनुमंडल कार्यालय सभागार में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बैठक हुई

विज्ञापन

दाउदनगर. अनुमंडल कार्यालय सभागार में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन ने की, जिसमें जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी सहित विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना था. बैठक में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन के तहत फायर ऑडिट को अनिवार्य रूप से अपनाने पर विशेष बल दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी भवन स्वामियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों का समय-समय पर अग्नि अंकेक्षण कराना आवश्यक है. यदि कोई भवन स्वामी इन निर्देशों की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसमें भवन को असुरक्षित घोषित करना, उसे खाली कराना या सील करना भी शामिल हो सकता है. बैठक के दौरान भवनों के वर्गीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बताया कि भवनों को उनके उपयोग के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, जैसे आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत, सभा स्थल, व्यवसायिक एवं व्यावसायिक दुकानों से जुड़े भवन. प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग अग्नि सुरक्षा मानक निर्धारित किये गये हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है. अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि किसी भवन में पायी गयी अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. इसमें जुर्माना, भवन को सील करना या अन्य कानूनी कदम उठाना शामिल है. साथ ही संबंधित निकाय या प्राधिकरण को इस संबंध में लिखित प्रतिवेदन भेजने की भी व्यवस्था है. मौके पर गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी अस्पतालों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और जागरूकता फैलाने की सलाह दी गई.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन