Aurangabad News : भगवान सूर्य की पूजा कर सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 19 Apr 2026 9:29 PM

विज्ञापन

Aurangabad News:वैशाख के तीसरे रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सूर्य कुंड में स्नान के बाद भगवान सूर्य का दर्शन पूजन किया

विज्ञापन

देव. त्रेतायुगीय सूर्य मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वैशाख के तीसरे रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सूर्य कुंड में स्नान के बाद भगवान सूर्य का दर्शन पूजन किया. भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए न्यास समिति पूरी तरह सतर्क रहा.सूर्य मंदिर न्यास समिति के अनुसार श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर गर्भगृह के अंदर पूजा-अर्चना की. वैसे अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भगवान सूर्य के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी थी. पुरुष व महिला सिपाही सुरक्षा में तैनात थे. तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान लगातार निगरानी करते रहे.भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर में भगवान सूर्य का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह,सदस्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में अटूट आस्था और विश्वास है. श्रद्धालु शुभ काम करने से पहले मंदिर में पूजा करने जरूर पहुंचते हैं. अक्षय तृतीया होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी. पुजारी राजेश पाठक व सुभाष पाठक ने बताया कि वैशाख के महीने में रविवार को सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. सूर्य देव को सभी ग्रहों का अधिपति माना जाता है. यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है, और सूर्य, भगवान विष्णु के ही प्रतिरूप माने जाते हैं, इसलिए इनकी पूजा से ऊर्जा, स्वास्थ्य और सफलता प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन