Aurangabad News : सूरत से अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 21 Apr 2026 9:19 PM

विज्ञापन

Aurangabad News:गोह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम को मिली सफलता

विज्ञापन

गोह. गोह थाना पुलिस ने एक चुनौतीपूर्ण मामले का पटाक्षेप करते हुए गोह थाना कांड संख्या 61/26 के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया था. तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस को पता चला कि अपहृत बालिका को गुजरात के सूरत में रखा गया है. थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक पूजा शर्मा को विशेष मिशन पर फ्लाइट से सूरत भेजा गया, जहां 18 अप्रैल को एक रिमांड होम से बालिका को बरामद किया गया. पुलिस ने इस कांड के मुख्य अभियुक्त पप्पु दास के पुत्र अमरकांत कुमार को सूरत से गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को बरामद बालिका का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत उपकारा दाउदनगर भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के भरोसे पर खरा उतरते हुए पुलिस अवर निरीक्षक पूजा शर्मा ने साहस का परिचय दिया. पूजा शर्मा बिना किसी महिला सिपाही के, अकेले ही सूरत पहुंच गईं और पूरी सूझबूझ के साथ न केवल बालिका को सकुशल बरामद किया, बल्कि आरोपित को भी दबोच लिया. पूजा शर्मा की इस कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन