Aurangabad News : ससुराल जा रहे युवक का गड्ढे में मिला शव
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 07 Jul 2025 10:06 PM
Aurangabad News: रसुलपुर-रघुनाथपुर रोड की घटना, अरवल जिले के कलेर थाने के के उपध्या बिगहा का रहनेवाला था रामबाबू
हसपुरा. सोमवार की सुबह हसपुरा थाना क्षेत्र के रसुलपुर-रघुनाथपुर रोड में कुटी बधार स्थित सड़क किनारे खड से 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान अरवल जिले के कलेर थाने के के उपध्या बिगहा निवासी कामदेव चंद्रवंशी के पुत्र रामबाबू चंद्रवंशी के रूप में हुई है. इधर, खड में शव होने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी. अफरा-तफरी की स्थिति भी रही. शव की संदिग्ध हालत देखने से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. पानी भरे खड से जब शव बाहर निकाला गया, तो पहचान की कोशिशें होने लगी. एक व्यक्ति ने बताया कि शव किसुनपुर गांव के सुरेंद्र चंद्रवंशी के दामाद की है. इसी उहापोह के बीच परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पींकु कुमारी सहित अन्य परिजन पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार उठे. कुछ ही क्षण में हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, एसआइ पवन कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे लेकर कागजी प्रक्रिया में जुट गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. रामबाबू चंद्रवंशी अपने घर से रविवार की रात लगभग 10 बजे किसुनपुर स्थित ससुराल के लिए चला था. वह ससुराल भी नहीं पहुंच सका. वैसे उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी. उसका चार माह का एक बच्चा भी है. ससुर पूर्व वार्ड सदस्य हैं.
हत्या कर शव सड़क किनारे खड में फेंक दिया गया : भाई
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर वाले भी पहुंच गये. मृतक के बड़े भाई धनंजय चंद्रवंशी व चचेरे भाई रंजन कुमार ने बताया कि रामबाबू की हत्या कर सड़क किनारे शव खड में फेंक दिया गया. उसके गले और आंख पर चोट के निशान है. गले से चेन, नकद रुपये व मोबाइल गायब है. यानी की घटना स्थल पर हत्या और दुर्घटना की बातें हो रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे कारण क्या है. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रकांत मुन्ना, जिप प्रतिनिधि मो एखलाख खां, मुखिया गोपाल सिंह, पूर्व मुखिया राजकुमार छोटू, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जदयू नेता गुडु पासवान आदि लोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढ़स बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










