पंचायन बिगहा में अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा आवेदन
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 4:31 PM
विज्ञापन
प्रखंड के पंचायन बिगहा गांव में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग
फोटो नंबर-6- पंचायन बिगहा के गलियों में अतिक्रमण.गोह.
प्रखंड के पंचायन बिगहा गांव में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क, जो आम आवागमन का प्रमुख साधन है, उस पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार विशेष रूप से गांव के पश्चिमी प्रवेश मार्ग पर स्थिति गंभीर है, जहां सड़क के किनारे से लेकर बीच तक अवैध निर्माण कर लिया गया है. इसके कारण रास्ता संकरा हो गया है और दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है. इस समस्या से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के पहुंचने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है. ग्रामीण पुरुषोत्तम भास्कर ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पहल की गयी, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया. ऐसे में मजबूर होकर उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द जांच कराकर गांव की सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










