डकैतों ने परिजनों को बंधक बना कर लाखों रुपये की संपत्ति लूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2014 4:25 AM
नवीनगर (औरंगाबाद) : शस्त्रों से लैस लुटेरों ने नवीनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में दीनानाथ सिंह के घर जम कर लूटपाट की. यह घटना मंगलवार की रात 9 व 10 बजे के बीच में घटी. 10-12 की संख्या में रहे सशस्त्रों अपराधियों ने दीनानाथ सिंह के दरवाजे पर पहुंचे और पानी पीने के लिए […]
नवीनगर (औरंगाबाद) : शस्त्रों से लैस लुटेरों ने नवीनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में दीनानाथ सिंह के घर जम कर लूटपाट की. यह घटना मंगलवार की रात 9 व 10 बजे के बीच में घटी. 10-12 की संख्या में रहे सशस्त्रों अपराधियों ने दीनानाथ सिंह के दरवाजे पर पहुंचे और पानी पीने के लिए दरवाजा को खुलवाया.
घर वालों द्वारा जब दरवाजा खोला गया तो हथियार से लैस अपराधी घर में घुस गये. इस दौरान पूरे परिवार को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया. घर में रखे हुए 40 हजार रुपये नकद व दो लाख से अधिक के जेवरात व कीमती कपड़े को लेकर भाग गये. इस दौरान अपराधियों ने घर वालों के साथ मारपीट भी की. घटना की सूचना नवीनगर थाने की पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है. इधर, डकैती की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










