हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2014 4:00 AM

विज्ञापन

देव, औरंगाबादः जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुप्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर के मेला मैदान जगमग शाम होते ही करना लगा. इसके पहले से ही हजारों की चहलकदमी मेले की रौनक बढ़ा रही थी. देर शाम पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की शाम दो दिवसीय सूर्य महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार […]

विज्ञापन

देव, औरंगाबादः जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुप्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर के मेला मैदान जगमग शाम होते ही करना लगा. इसके पहले से ही हजारों की चहलकदमी मेले की रौनक बढ़ा रही थी. देर शाम पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की शाम दो दिवसीय सूर्य महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य पंचायती राज सह प्रभारी मंत्री डॉ भीम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ शंकर प्रसाद ने किया. इस दौरान छात्रओं द्वारा मंत्री पर पुष्प की वर्षा की. इस मौके पर कुटुंबा विधायक ललन राम, जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी, सीताराम दुखारी, जिला पार्षद मनोरमा देवी, प्रमुख ममता देवी, मुखिया उमा देवी, जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा, एसपी उपेंद्र शर्मा, एडीएम प्रवीण कुमार झा, डीडीसी मोहम्मद हसीमुदीन, एएसपी दीपक रंजन, अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम, वरीय समाहर्ता चंदन मंडल, डीसीएलआर धनंजय कुमार, डीआरडीए निदेशक दिलीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजय प्रसाद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

चाक चौबंद रही व्यवस्था

देव महोत्सव में पहुंचने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर थी. पंडाल में अलग-अलग दीर्घा व मंच से 30 फुट की दूरी पर डी एरिया और 20 फुट की दूरी पर वीआइपी गैलेरी में पदाधिकारी, मीडिया कर्मी,जनप्रतिनिधि की उपस्थिति थी. प्रत्येक गैलेरी में दंडाधिकारी को भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रतिनियुक्त रही. सुरक्षा का कमान एसडीपीओ अजय नारायण यादव संभाले रहे.

नहीं दिखे सांसद व विधायक

मंच पर प्रभारी मंत्री डॉ भीम सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम के अलावे न कोई सांसद न ही पांचों विधायक ही उपस्थित दिखे. यही नहीं विधान पार्षद रंजन कुमार सिंह भी नजर नहीं आये. सिर्फ सत्ता पक्ष के लोग ही मंच पर थे.

भजन से हुई शुरुआत

दो दिवसीय सूर्य महोत्सव के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के बाद भोजपुरी भजन गायक पंडित सुनील मिश्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भजन प्रस्तुत से की. सबसे पहले सुनील मिश्र ने सूर्य भगवान की गीत प्रस्तुत की. सुनील मिश्र के भजन सुनकर लोग झूम उठे, जो जिस स्थान पर थे वहीं से उठ कर नाचने लगे. बताते चले कि पिछले दो वर्षो से पंडित सुनील मिश्र भजन गाने के लिए आ रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन